बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का रुख
ICC का बड़ा फैसला-बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB)अपनी टीम को इंडिया में होने वाले मैचेस में खेलने से मना कर दिया था।
बी सी बी का कहना था की इंडिया में आयोजित होने वाले मैचों में बंगलादेशी खिलाड़ी भाग नहीं लेंगे क्यूंकि उन्हें खिलाडियों की सुरक्षा को लेकर चिंता है।
और उन्होंने अपने ग्रुप मैचेस को श्री लंका में आयोजित करवाने की अपील की थी।
आई सी सी की प्रतिक्रिया
आई सी सी ने इस मांग को ख़ारिज करते हुए कहा की सिक्योरिटी एजेंसीज से मिली जानकारी के मुताबिक कोई ठोस खतरा नहीं है।
आई सी सी का कहना था की टूर्नामेंट कार्यक्रम में बदलाव मुमकिन नहीं है।
इसके बाद बांग्लादेश ने डेडलाइन तक पार्टिसिपेशन नहीं किया। जिसके चलते आई सी सी ने उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला लिया।
स्कॉटलैंड को कैसे किया शामिल
स्कॉटलैंड पहले से क्वालिफाइड टीम लिस्ट में शामिल नहीं थी। पर स्कॉटलैंड उस समय सबसे अधिक रैंक प्राप्त करने वाली योग्य टीम थी। बांग्लादेश के हटने के बाद आई सी सी ने स्कॉटलैंड को उनकी जगह शामिल कर लिया।
ग्रुप सी में शामिल टीमें
स्कॉटलैंड अब ग्रुप सी का हिस्सा होगी , जिसमे ये टीम शामिल हैं :-
*इंग्लैंड
*वेस्ट इंडीज
*इटली
*नेपाल
*स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड अपने कुछ मैचेस इंडिया के शहरों जैसे कोलकाता और मुंबई में खेलेगी।
स्कॉटलैंड की प्रतक्रिया
क्रिकेट स्कॉटलैंड ने आई सी सी के फैसले को स्वीकार कर लिया है और टीम ने टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है।
संझिप्त सारांश
बांग्लादेश ने इंडिया में मैचेस खेलने से मना कर दिया।
आई सी सी ने वेन्यू बदलने से मना कर दिया।
अंतिम तिथि के निकल जाने पर बांग्लादेश को हटाया गया।
स्कॉटलैंड को उनकी जगह टी २० वर्ल्ड कप २०२६ में शामिल कर लिया गया।
